उड़ीसा में पक्षियों के शिकार के मामले में 2 गिरफ्तार
वन्य विभाग के अधिकारियों ने 11 मृत पक्षी और जाल जब्त किया था। वन विभाग (वन्यजीव) के एक अधिकारी प्रशांत कुमार मोहंती ने मंगलवार को बताया,"चिल्का झील में प्रवासी पक्षियों के शिकार करने के मामले में पिछले रात दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"
उन्होंने बताया कि चिल्का झील के बनियाबंका इलाके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान मोहसिन खान के रूप में की गई है। वहीं उसका एक अन्य साथी भागने में कामयाब रहा।
उघर, एक अन्य घटना में वन विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान अहमद खान के रूप में की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस ।












Click it and Unblock the Notifications