गोवा में पुलिस अधिकारियों को मिला सम्मान विवादों में
नागरिक समूहों का आरोप है कि सरकार दोषी अधिकारियों को सम्मानित कर रही है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस इंस्पेक्टर संतोष देसाई पर मानवाधिकार उल्लंघन का आरोप है। जिसने अवैध खनन के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध प्रदशर्न के दौरान एक 85 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया था। वहीं पुलिस उपाधीक्षक गजानन प्रभु देसााई पर अन्य अधिकारियों के साथ जुआ घर जाने के मामले में जांच चल रही है।
गोवा खनन से प्रभावित संघ के प्रवक्ता रमेश गौंस ने आईएएनएस को बताया कि सरकार ने दोषी पुलिस अधिकारियों को सम्मानित कर गलत संकेत दिया है। गौंस ने कहा, पुलिस इंस्पेक्टर संतोष देसाई एक बदनाम अधिकारी है जिसने इस साल अवैध खनन के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहें महिलाओं और बच्चों को पिटा, और 85 वर्षीय महिला को पूरी रात जेल में रखा ।
गौंस ने कहा कि देसाई और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कई तरह के मामले दायर है और किस तरह कंपनियां पुलिस का इस्तेमाल कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications