उत्तर प्रदेश में पारा लुढ़का
लखनऊ सहित राज्य के सभी जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था।
सुल्तानपुर में प्रदेश में सबसे कम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस मौसम का न्यूनतम तापमान है।
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने मंगलवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि पर्वतीय इलाकों से आ रही ठंडी हवा के कारण प्रदेश के सभी क्षेत्रों के तापमान में गिरावट हुई है। उन्होंने बताया कि दिन में सूर्य इस वक्त दक्षिणी गोलार्ध स्थित मकर रेखा पर है, इसलिए उत्तरी गोलार्ध में इसकी किरणें सर्वाधिक तिरछी हैं, जिस वजह से सूर्य किरणों की गर्माहट भी काफी कम है।
गुप्ता ने कहा कि आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड में इजाफा होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications