कंधमाल में क्रिसमस के मद्देनजर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती
कंधमाल जिले में पिछले साल एक आश्रम में विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) नेता लक्ष्मणानंद सरस्वती और उनके चार सहयोगियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद जिले में सांप्रदायिक हिंसा फैल गई थी, जिसमें कई लोग मारे गए थे।
पुलिस अधीक्षक एस.प्रवीण कुमार ने आईएएनएस को बताया, "जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। जिले के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर जांच की जा रही है।"
उन्होंने कहा,"क्रिसमस को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications