कश्मीर में आतंकी हमला, 2 पुलिसकर्मियों की मौत, 1 घायल
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आतंकियों ने पंपोर कस्बे के कदलबाल इलाके में एक पुलिस गश्त पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "हमले में दो पुलिसकर्मियों और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) को गंभीर चोटें आ गईं। बाद में एसपीओ सहित दो की सौरा मेडिकल इंस्टीट्यूट में मौत हो गई।"
तीसरे घायल पुलिस कर्मी की हालत चिंताजनक बताई गई है। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications