मरम्मत के बाद ओरेगन पहुंचा भारतीय जहाज 'एपीजे सूर्यवीर' (लीड-1)
वाशिंगटन, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के ओरेगन जा रहे भारतीय मालवाहक जहाज 'एपीजे सूर्यवीर' में तकनीकी खराबी के बाद उसकी मरम्मत कर दी गई और वह अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच गया। इस पर सवार चालक दल के सभी 28 सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।
जहाज में चलने के चार घंटे बाद ही तकरीनीकी खराबी आ गई थी। इसके इंजन मे खराबी की वजह से उसे रोक दिया गया थाा। मौसम खराब होने की वजह से इसके मरम्मत कार्य में भी बाधा पहुंचने का अंदेशा था।
एक समाचार चैनल ने खबर दी कि खराबी के बाद संयुक्त बचाव समन्वय केंद्र हरकत में आ गया। जहाज के कैप्टन ने भी तत्काल तटरक्षक बल की मदद मांगी। बचाव दल के पहुंचने से पहले ही चालक दल ने ही इंजन को दुरुस्त कर लिया।
इससे पहले अलास्का में तटरक्षक दल के अधिकारी वाल्टर शिन ने कहा कि जहाज के चालक दल ने सोमवार सुबह मरम्मत हो जाने की सूचना दी। परंतु तटरक्षक बल इस जहाज के पोर्टलैंड पहुंचने तक इसके संपर्क में बने रहेंगे।
शिन ने कहा कि जहाज में खराबी आने के समय समुद्र में 30 मीटर ऊंची लहरें उठ रहीं थीं। चालक दल के सदस्यों में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications