अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तीसरी तिमाही में 2.2 फीसदी की वृद्धि
वाशिंगटन, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। वर्ष 2009 की तीसरी तिमाही के दौरान अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अनुमान से कम 2.2 फीसदी की दर से वृद्धि हुई।
मंगलवार को सरकार की ओर से जारी संशोधित आंकड़ों के मुताबिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि पूर्व के अनुमान से कम रही। यद्यपि मंदी की लंबी अवधि के बाद यह पहली सकारात्मक वृद्धि थी। अमेरिकी मंदी की चपेट में पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्थाएं आ गई थीं।
वाणिज्य विभाग की ओर से नवंबर में जारी संशोधित अनुमानों में जुलाई से सितंबर के बीच 2.8 फीसदी के विकास दर का अनुमान लगाया गया था। अक्टूबर में जारी शुरुआती अनुमान में विकास दर 3.5 फीसदी रहने की संभावना जताई गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications