ब्रिटेन में एशियाई महिला की हत्या
खालिद ममून सरवर को एक रेडियो चैनल में काम करने वाली 54 वर्षीया नसीम जमील की हत्या करने का आरोप है। वह 'आवाज एफएम' में काम करती थीं। सरवर सोमवार को स्थानीय अदालत में उपस्थित हुआ।
नसीम का शव नौ दिसंबर को उनके ग्लेसगो स्थित आवास से बरामद किया गया था। वह यहां अपनी बेटी के साथ रहती थीं। उनके पति की पहले ही मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications