दिल्ली में तलाकशुदा, बेसहारा महिलाओं को भी मिलेगा पेंशन
राज्य सरकार ने दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में ग्रुप सी और ग्रुप डी के कर्मचारियों को नकद बढ़ा हुआ वर्दी भत्ता देने और उन्हें दोगुना अस्पताल रोगी देखभाल भत्ता जारी करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ये निर्णय लिए गए।
बैठक के बाद दीक्षित ने कहा कि गरीब विधवाओं को एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की मौजूदा स्कीम 2007-08 में शुरू की गई। इन विधवाओं के अलावा भी काफी संख्या में ऐसी महिलाएं हैं जो दयनीय स्थिति में रह रही हैं और जिन्हें वित्तीय सहायता की सख्त जरूरत है। यह महिलाएं तलाकशुदा, अलग रह रही, छोड़ी गई या बेसहारा हो सकती हैं। इन महिलाओं को विधवा पेंशन स्कीम के तहत लाने का फैसला किया गया है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के ग्रुप सी और डी कर्मचारियों को दोगुना अस्पताल रोगी देखभाल भत्ता और बढ़ा हुआ वर्दी भत्ता नकद देने का फैसला किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications