तेलंगाना के 100 विधायक इस्तीफे के लिए तैयार : राव
हैदराबाद, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को दावा किया कि अगर केंद्र सरकार पृथक तेलंगाना के गठन के वादे से मुकरती है तो इसके विरोध में पार्टी लाइन से ऊपर उठते हुए तेलंगाना क्षेत्र के 100 से अधिक विधायक इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं।
राव ने कहा कि क्षेत्र के सांसद अपना इस्तीफा पत्र उनके जेब मे रखकर दिल्ली से लौटे हैं। तेलंगाना क्षेत्र से 17 सांसद हैं जबकि पूरे प्रदेश से लोकसभा के 42 सदस्य हैं।
राव ने यह दावा ऐसे समय में किया है जब कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व राज्य के तीनों क्षेत्रों तेलंगाना, आंध्र और रायलसीमा के नेताओं से बातचीत कर रहा है।
पृथक तेलंगाना के गठन के बारे में नौ दिसंबर की घोषणा के बाद राज्य के आंध्र और रायलसीमा क्षेत्र में जारी विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए लगता है कि सरकार इस फैसले से पीछे हट जाए।
राव ने कहा कि तेलंगाना के विधायक उनसे फोन पर संकर्प बनाए हुए हैं। तेलंगाना क्षेत्र के कुल 119 विधायकों में टीआरएस के केवल 10 विधायक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications