मेक्सिको सिटी में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विधानसभा में नागरिक संहिता में बदलाव और समलैंगिक विवाहों को स्वीकृति के प्रस्ताव को 39-20 के बहुमत से मंजूरी दी गई। पांच विधायक अनुपस्थित थे।
शहर की नागरिक संहिता में विवाह की परिभाषा एक महिला और एक पुरुष का गठबंधन था। नए विधेयक में दो व्यक्तियों के गठबंधन को विवाह माना जाएगा। विधानसभा ने वर्ष 2007 में समलैंगिकों के नागरिक संगठनों को मान्यता दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications