तकनीकी खराबी के बाद भारतीय जहाज की मरम्मत, सभी 28 लोग सुरक्षित
अलास्का में तटरक्षक दल के अधिकारियों ने बताया कि यह जहाज अब अपने गंतव्य ओरेगन के पोर्टलैंड की ओर चल चुका है। अधिकारी वाल्टर शिन ने कहा कि जहाज के चालक दल ने सोमवार सुबह मरम्मत हो जाने की सूचना दी। परंतु तटरक्षक बल इस जहाज के पोर्टलैंड पहुंचने तक इसके संपर्क में बने रहेंगे।
शिन ने कहा कि जहाज में खराबी आने के समय समुद्र में 30 मीटर ऊंची लहरें उठ रहीं थीं। चालक दल के सदस्यों में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications