हिमाचल में बस खाई में गिरी, 5 की मौत

घायलों को इलाज के लिए पंजाब के आनंदपुर साहिब के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना पंजाब से सटे हिमाचल प्रदेश में स्थित गरहा मोरा गांव के समीप हुई। बस करीब 100 फीट गहरे खड्ढ में गिरी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस मनाली से नई दिल्ली जा रही थी और इसमें अधिकांश नवविवाहित युगल सवार थे।
दुर्घटना स्थल से 25 किलोमीटर दूर स्थित आनंदपुर साहिब अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि अस्पताल में पांच शवों और 25 घायलों को लाया गया। पुलिस और अन्य एजेंसियों के पहुंचने से पहले स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य किया। अंधेरे और कुहरे के कारण बचाव कार्य में बाधा आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications