माइक्रोसॉफ्ट कर्मचारी जीएम का मुख्य वित्त अधिकारी नियुक्त
वाशिंगटन, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। जनरल मोटर्स (जीएम) ने माइक्रोसॉफ्ट के क्रिस लिडेल को कंपनी का मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार न्यूजीलैंड निवासी लिडेल (51 वर्ष) कंपनी के उपाध्यक्ष के तौर पर भी काम करेंगे और एक जनवरी से पद संभालेंगे।
लिडेल राय यंग का स्थान लेंगे जो जीएम के अंतर्राष्ट्रीय संचालन के उपाध्यक्ष बनेंगे।
लिडेल माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य वित्त अधिकारी के तौर पर वर्ष 2005 से कार्य कर रहे हैं। वह इंटरनेशनल पेपर कंपनी में भी शीर्ष वित्त पद पर काम कर चुके हैं। न्यूजीलैंड में वह देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी कार्टर हॉल्ट हर्वी के मुख्य कार्यकारी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications