सोमालियाई लुटेरों ने भारतीय जहाज पर कब्जा किया
नाविक सहायता कार्यक्रम (एसएपी) के पूर्वी अफ्रीका समन्वयक एंड्रयू वांगुरा ने कहा कि पिछले शुक्रवार दक्षिणी सोमालिया के किसमायो तट पर एमवी नेसेया नामक जहाज पर लुटेरों ने कब्जा किया।
वांगुरा ने मोम्बासा से टेलीफोन से समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि जहाज पर आठ से 10 लुटेरे सवार हैं।
जहाज पर चालक दल के 13 सदस्य हैं। घटना मोम्बासा के करीब 170 समुद्री मील दूर हुई। जहाज की मौजूदा स्थिति का पता अभी तक नहीं चला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications