तीसरे दिन भी बयान से मुकरा कसाब
बयान दर्ज कराने के क्रम में जारी सुनवाई के दौरान विशेष न्यायाधीश एम. एल. ताहलियानी के सवालों का जवाब देते हुए कसाब ने पाकिस्तान में किसी भी प्रकार के आतंकवादी प्रशिक्षण प्राप्त करने या किसी संगठन से जुड़े होने से इंकार कर दिया।
कसाब ने दावा किया कि उसने लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख जकिउर रहमान लखवी की पहली तस्वीर एक अखबार में देखी थी, जिसे मुंबई पुलिस ने उसे दिखाया था।
उसने कहा कि वह 2,400 रुपये में समझौता एक्सप्रेस का टिकट खरीदकर भारत पहुंचा था।
उसने इस बात से भी इंकार किया कि 27 नवंबर 2008 को गिरगांव चौपाटी से गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस उसे कभी नायर हॉस्पीटल भी ले गई थी।
कसाब ने यह भी कहा कि वह मराठी समझ सकता है और वह अधिकतर साक्ष्यों के बारे में नहीं जानता। उसने केवल पुलिस के दबाव में सब कुछ स्वीकार किया था।
इससे पहले सोमवार और पिछले शुक्रवार को भी कसाब अदालत में विभिन्न एजेंसियों के समक्ष पूर्व में दिए अपने बयानों से मुकर गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications