ब्रिटेन और अमेरिका ने नए भारतीय वीजा नियमों का विरोध किया

समाचार पत्र गार्जियन ने खबर दी है कि नए नियम पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन (पीआईओ) कार्ड धारकों और सभी विदेशी नागरिकों पर लागू होंगे।

ब्रिटेन ने नई दिल्ली से आग्रह किया है कि वह नए नियमों पर फिर से विचार करे। माना जा रहा है कि भारत सरकार ने मुंबई हमले के संदिग्ध आतंकी डेविड कोलमैन हेडली के मामले को ध्यान में रखते हुए नए नियम तैयार किए हैं। हेडली ने एक मल्टी एंट्री व्यापारिक वीजा पर नौ बार भारत का दौरा किया था।

नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग के एक प्रवक्ता ने कहा है, "हमने इस मुद्दे पर भारत सरकार के साथ चर्चा की है। चूंकि अभी तक प्रस्तावों के विवरणों के बारे में कोई स्पष्टता सामने नहीं आई है, यह भी नहीं पता है कि इन नियमों को लागू कैसे किया जाएगा। लिहाजा हम समझते हैं कि भारत सरकार अपनी योजना पर विचार कर रही है।"

प्रवक्ता ने कहा है, "हम इस पर कड़ी नजर रखेंगे, क्योंकि इसके कारण बड़ी संख्या में ब्रिटिश नागरिकों के प्रभावित होने का अंदेशा है।"

यद्यपि नियमों में बदलाव की योजना अभी प्रकाशित नहीं हुई है, लेकिन अखबार ने कहा है कि ब्रिटेन में निवास कर रहे भारतीय मूल के लोग भी इन बदलावों की चपेट में आ सकते हैं।

नए नियमों के अंतिम मसौदे के अगले महीने जारी होने की संभावना है, लेकिन इस दौरान भारत में स्थित कई सारे दूतावासों ने अपने नागरिकों को इन बदलाओं के बारे में अधिसूचित कर दिया है। बर्लिन स्थित भारतीय दूतावास ने भी अपनी वेबसाइट पर नए नियमों को जारी कर दिया है। वेबसाइट पर लिखा है कि 'पर्यटकों के भारत दौरों के बीच कम से कम दो महीने का अंतराल आवश्यक है।'

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+