भारत-पाकिस्तान सीमा पर भारी गोलीबारी
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अनुसार पाकिस्तानी सीमा रक्षकों ने आतंकवादियों की घुसपैठ कराने के मकसद से रामगढ़ सेक्टर की एक भारतीय चौकी पर गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि गोलीबारी का मकसद आतंकवादियों की घुसपैठ को बढ़ावा देना था।
गोलीबारी की शुरुआत शाम 7.30 बजे हुई। रक्षा सूत्रों के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सैन्य इकाइयों को सतर्क कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications