भोपाल में बनेगा अटल बिहारी वाजपेयी लोक प्रशासन संस्थान
इस प्रस्तावित संस्थान में 'स्कूल ऑफ गुड गवर्नेस', 'स्कूल ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एण्ड रिसर्च' आदि घटक मौजूद रहेंगे। इस संस्थान के लिए आगामी विधानसभा सत्र में विधेयक लाया जाएगा।
मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के विभिन्न जलाशयों में पर्यटन गतिविधियां संचालित करने का भी निर्णय लिया गया। पहले चरण में चार प्रमुख जलाशयों ओंकारेश्वर जलाशय, इंदिरा सागर, गांधीसागर बांध और बाणसागर में पर्यटन गतिविधियां शुरू की जाएंगी। इसके तहत क्रूज, वाटर स्पोर्ट्स सहित पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा इस बैठक में कमजोर तबके के छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए शिक्षण शुल्क निर्वहन भत्ता और परिवहन भत्ता योजना 2009 को मंजूरी दे दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications