मनमोहन व सोनिया को डॉक्टरेट की मानद उपाधि देगा एएमयू
एएमयू के कार्यकारी प्रवक्ता जीशान अहमद ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि इन हस्तियों को सम्मानित करने का फैसला विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद ने लिया।
अहमद ने बताया कि विश्वविद्यालय के आगामी वार्षिक दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के अलावा मशहूर पेंटर एम.एफ. हुसैन और भारत के सेवानिवृत्त प्रधान न्यायाधीश ए.एम. अहमदी को डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी दीक्षांत समारोह अगले साल फरवरी या मार्च में होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications