झांसी छावनी में सेना के जवानों से मिले राहुल
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल सुबह करीब आठ बजे झांसी के भेल अतिथि गृह जहां उन्होंने रात गुजारी थी, से करीब 20 किलोमीटर दूर शहर के बाहर बबीना छावनी क्षेत्र गए। यहां राहुल ने सेना के जवानों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और उनके साथ सुबह का नाश्ता किया। इस दौरान वह छावनी की फायरिंग रेंज भी गए।
एक घंटे से ज्यादा का वक्त बिताने के बाद राहुल वहां से झांसी हवाई अड्डे आए। वहां उन्होंने स्थानीय नेताओं से कुछ मिनटों की मुलाकात की और करीब 11.00 बजे वह अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के लिए रवाना हुए।
बुंदेलखंड को अलग राज्य बनाने की मांग कर रहे बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी मांगों को लेकर राहुल से मिलने का प्रयास किया लेकिन उन्हें मिलने की अनुमित नहीं दी गई।
इससे पहले सोमवार दोपहर झ्झांसी पहुंचे राहुल ने घिसौली गांव जाकर महिलाओं के कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और रात को काजी और भगौरा गांव जाकर उन्होंने दलित समुदाय के लोगों से मुलाकात की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications