भारत-इजरायल ने की आतंकवाद से लड़ने में सहयोग पर चर्चा

भारतीय रक्षा सचिव प्रदीप कुमार और इजरायली रक्षा मंत्रालय में महानिदेशक ब्रिगेडियर जनरल (अवकाशप्राप्त) पिंचास बुक्रिस ने संयुक्त रूप से बैठक की अध्यक्षता की।

रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, "वार्ता में मुख्य रूप से मुंबई हमलों के बाद खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान के आधार पर आतंकवाद से निपटने के तरीकों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

यह बैठक इजरायल के चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ लेफ्टिनेंट जनरल गाबी अशकेनाजी की इस महीने हुई भारत यात्रा के बाद हो रही है। अपनी पहली भारत यात्रा के दौरान अशकेनाजी ने यहां के शीर्ष रक्षा अधिकारियों से मुलाकात की थी।

वर्तमान में भारत इजरायल से सबसे ज्यादा हथियारों का आयात करता है। कारगिल युद्ध के बाद से भारत ने इजरायल से आठ अरब डॉलर से अधिक के हथियारों और कल-पुर्जो का आयात किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+