रुखसाना को मिलेगी पुलिस की नौकरी
राजौरी में एक समारोह में पुलिस महानिदेशक कुलदीप खोदा ने इसकी घोषणा की। इस मौके पर उन्होंने रुखसाना के छोटे भाई ऐजाज और उसके चाचा को भी नौकरी देने की घोषणा की।
गौरतलब है कि जम्मू से 180 किलोमीटर दूर राजौरी जिले में इस साल 27 सितम्बर को लश्कर के आतंकवादी रुखसाना के घर में घुस गए थे। रुखसाना और उसके 18 साल के भाई ने बहादुरी का परिचय देते हुए आतंकवादियों में से एक की एके-47 राइफल छीन ली और लश्कर के कमांडर ओसामा को वहीं ढेर कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications