चाबी के गुच्छे जैसा मेट्रो स्मार्ट कार्ड
दिल्ली मेट्रो ने एक विज्ञप्ति में बताया कि इस कार्ड का सामान्य स्मार्ट कार्ड की तरह ही मेट्रो स्टेशनों में प्रवेश और बाहर निकलने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। डीएमआरसी ने यह कार्ड उन यात्रियों को नजर में रखते हुए तैयार किया है जो कार, दुपहिया वाहन और साइकिल से मेट्रो स्टेशन तक पहुंचते है।
मेट्रो ने पहले चरण में 50 हजार चाबी के गुच्छे जारी किए हैं। यह गुच्छा सामान्य स्मार्ट कार्ड की तरह ही प्रत्येक मेट्रो स्टेशनों से 50 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसपर भी किराये में 10 फीसदी की रियायत मिलेगी।
दिल्ली मेट्रो ने स्टेशन प्रबंधकों और नियंत्रकों के लिए भी एक अलग पहचान कार्ड जारी किया है। इसके आधार पर वे नियम तोड़ने वाले यात्रियों से जुर्माना वसूल सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications