उड़ीसा में वरिष्ठ भाजपा नेता का पार्टी से इस्तीफा
नौकरशाही से राजनीति में आए स्वैन ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में इस आशय की घोषणा की।
स्वैन ने कहा, "भाजपा पर आरएसएस का नियंत्रण है। आरएसएस द्वारा नियुक्त भाजपा नेताओं के पास कोई चरित्र नहीं है।"
स्वैन ने आरोप लगाया है कि आरएसएस नेतृत्व राज्य में उनके संसदीय क्षेत्र बालासोर में ऐसे लोगों को बढ़ावा दे रहा है, जिन लोगों ने एक बार उनके घर पर हमला किया था। उन्होंने कहा, "दिल्ली में भी पार्टी मामलों में आरएसएस का पूरा हस्तक्षेप है।"
स्वैन ने कहा है कि वह किसी दूसरी पार्टी में शामिल नहीं होंगे और जल्द ही अपनी खुद की क्षेत्रीय पार्टी बनाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications