भारतीय पोत आईएनएस विराट का दौरा करेंगी पाटील
भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने बताया कि देश की सशस्त्र सेनाओं की प्रमुख राष्ट्रपति पाटील बुधवार सुबह 11 बजे के करीब आईएएस विराट पर उतरेंगी।
पाटील करीब तीन घटों तक पोत पर रहेंगी। गौरतलब है कि विमानवाहक पोत 'विराट' ने इस साल अपनी सेवा का 50 साल पूरा किया है।
भारतीय नौसेना ने 1987 में ब्रिटिश नौसेना से इस विमान वाहक पोत को हासिल था जो करीब 28 साल की सेवा पहले ही दे चुका था। इसे आईएनएस विराट नाम दिया गया। सबसे पहले यह पोत 18 नवंबर 1959 में जलावतरित हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications