26/11 के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के बिना पाक से वार्ता नहीं : भारत
थरूर ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, "हमने देखा है कि किस प्रकार पाकिस्तानी सीमा से मुंबई के हमलावरों को प्रशिक्षण, निर्देश और पैसे मिलते थे। इस वजह से जब तक वह कार्रवाई नहीं करेगा, तब तक हम समग्र वार्ता शुरू नहीं करेंगे।"
भारत खासतौर पर जमात-उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता रहा है। वहीं पाकिस्तान का कहना है कि सईद के खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं हैं।
थरूर ने कहा, "हमारे प्रधानमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पहले पाकिस्तान कदम बढ़ाए।"
उधर, समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन के साथ बातचीत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त शाहिद मलिक ने कहा कि शर्म-अल-शेख के संयुक्त बयान के तहत भारत अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं कर रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications