शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 91 अंक उछला (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 90.80 अंकों (0.55 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 16,692.00 पर बंद हुआ। सुबह में यह 32.61 अंकों की बढ़त के साथ 16,633.81 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 16,738.12 के उच्चतम और 16,633.81 के न्यूनतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 33.25 अंकों (0.67 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 4,985.85 पर बंद हुआ। सुबह में निफ्टी 0.75 अंक की बढ़त के साथ 4,953.35 पर खुला। इसने 4997.35 के उच्चतम और 4953.35 के न्यूनतम स्तर तक करोबार किया।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 50.56 अंकों (0.78 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 6,491.46 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 77.83 अंकों (0.99 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,952.07 पर बंद हुआ।
बीएसई में स्वास्थ्य सेक्टर और सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टरों में वृद्धि दर्ज की गई। धातु सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.87 प्रतिशत की वृद्धि जबकि सूचना प्रौद्योगिकी सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.35 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। स्वास्थ्य सेक्टर में 0.17 फीसदी की गिरावट आई। सार्वजनिक क्षेत्र, रियल्टी, बैंकिंग और बिजली सेक्टर में एक फीसदी से ज्यादा की वृद्धि दज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। 1694 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1107 कंपनियों के शेयरों में गिरावट का रुख देखा गया। 84 कंपनियों के शेयर मूल्यों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications