एडीबी ने भारत को दिया 85 करोड़ डॉलर का ऋण
वित्त मंत्रालय के अनुसार 'इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड' (आईआईएफसीएल) ने कहा है कि एडीबी से बुनियादी सुविधाों के विकास के लिए 70 करोड़ डॉलर का ऋण लिया गया है। आईआईएफसीएल इस राशि को सार्वजनिक निजी भागीदारी के तहत निजी कंपनियों को देगी।
एडीबी ने खादी से संबंधित कार्यक्रमों में सुधार के लिए 15 करोड़ डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है। यह राशि चार चरणों में दी जाएगी। पहली किस्त के रूप में तीन करोड़ डॉलर की राशि दी जाएगी।
इन सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने लिए 20 लाख डॉलर की तकनीकी सहायता राशि भी दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि एडीबी ने आईआईएफसीएल को वर्ष 2007 में भी 50 करोड़ डॉलर का ऋण दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications