पेशावर प्रेस क्लब पर आत्मघाती हमला, 4 की मौत (लीड-3)

इस्लामाबाद, 22 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर प्रांत की राजधानी पेशावर में पत्रकारों से भरे प्रेस के क्लब के बाहर एक किशोर आत्मघाती हमलावर ने मंगलवार को खुद को उड़ा लिया। हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गईऔर 17 घायल हो गए।

पेशावर में मीडिया पर यह पहला हमला है। घायलों में चार पत्रकार भी शामिल हैं। आतंकवादियों ने हमले से पहले कई बार पत्रकारों को धमकी दी थी।

हमलावर ने एक पूर्व निर्धारित संवाददाता सम्मेलन के ठीक पहले विस्फोट किया। उस समय क्लब के परिसर में 70 से 80 लोग उपस्थित थे। राज्य के गवर्नर और मुख्यमंत्री के आवास भी इसी इलाके में हैं।

समाचार एजेंसी ऑनलाइन के अनुसार पुलिस ने हमलावर को प्रेस क्लब के मुख्य द्वार पर रोकने का प्रयास किया लेकिन वह विस्फोट करने में कामयाब हो गया। मारे गए चार लोगों में एक पुलिस कांस्टेबल रियाजुद्दीन और क्लब में काम करने वाले लेखाकार मियां ताज शामिल हैं। मृतकों में एक अज्ञात महिला भी शामिल है।

लेडी रीडिंग अस्पताल के एक चिकित्सक ने मीडियाकर्मियों को बताया कि अस्पताल में चार शवों और 17 घायलों को लाया गया है।

शहर के पुलिस प्रमुख लियाकत अली खान ने कहा कि यह आत्मघाती हमला था। हमलावर परिसर के भीतर प्रवेश करना चाहता था। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन उसने खुद को उड़ा लिया।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलावर 17-18 वर्ष का मालूम हो रहा था। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि संभवत: हमले में करीब 8 से 10 किलोग्राम विस्फोटक का उपयोग किया गया।

हमले में परिसर के गार्ड का कमरा, तीन मोटरसाइकिलें और एक बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+