'अयोग्य लोगों को मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार'
इस वर्ष भौतिकी का नोबेल पुरस्कार जीतने वाले कनाडा के विलार्ड बॉएल और अमेरिका के जॉर्ज स्मिथ के दो पूर्व सहयोगियों ने कहा है कि रॉयल स्वीडिश एकेडेमी ऑफ साइंसेज ने इस वर्ष इस पुरस्कार के लिए गलत लोगों का चयन किया है।
विलार्ड और स्मिथ को 'इमेज सेंसर मशीन' और डिजिटल फोटोग्राफी मशीन के निर्माण के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है लेकिन उनके सहयोगियों का कहना है कि दोनों ने इस तकनीक पर काम किया ही नहीं है।
विलार्ड और स्मिथ के दो पूर्व सहयोगियों -इयूजिनी गॉर्डन और माइक टांपसेट ने कहा है कि 'इमेज सेंसर मशीन' और डिजिटल फोटोग्राफी मशीन के निर्माण में विलार्ड और स्मिथ की कोई भूमिका नहीं रही है। गॉर्डन और टांपसेट ने 1960 के दशक में न्यू जर्सी के बेल लैब में विलार्ड और स्मिथ के साथ काम किया था।
बेल लैब के साथ 26 वर्षो तक काम करने वाले 79 वर्षीय गॉर्डन ने कनेडियन प्रेस से बातचीत के दौरान कहा, "विलार्ड और स्मिथ ने इमेजिंग तकनीक पर काम नहीं किया। वे तो इसके बारे में कुछ जानते तक नहीं थे। इस लिहाज से मेरा मानना है कि इस वर्ष गलत लोगों को नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इमेजिंग तकनीक के आविष्कार में इन दोनों का कोई योगदान नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications