भयानक मुसीबत में है पाकिस्तान : फारुक अब्दुल्ला
पाकिस्तान में इन दिनों आतंकवादी हमले आम हो गए हैं। मंगलवार को पेशावर शहर स्थित प्रेस क्लब के बाहर हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई।
अब्दुल्ला ने आईएएनएस से कहा, "मेरा मानना है कि पाकिस्तान इस वक्त घोर मुसीबत में है। यह भारतीय का काम नहीं है कि वह वहां की सरकार को बताए कि आतंकवाद का मुकाबला कैसे किया जाए।"
अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें आशा है कि पाकिस्तान आतंकवाद से संबंधित समस्याओं को सुलझा लेगा। उन्होंने कहा कि जब भारत को यह अहसास हो जाएगा कि सभी कुछ सामान्य है तो दोनों देशों के बीच वार्ता प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
अब्दुल्ला ने कहा, "जब भारत को यह अहसास हो जाएगा कि पाकिस्तान अपनी जमीन का प्रयोग भारत के खिलाफ आतंकी कार्रवाई के लिए नहीं दे रहा है और जब वह मुंबई हमले के साजिशकर्ताओं के खिलाफ आरोपपत्र दायर करेगा तो ही दोनों मुल्कों के बीच वार्ता शुरू हो सकेगी।"
जम्मू एवं कश्मीर से भारतीय सेना द्वारा दो डिवीजनों को वापस करने के फैसले का मंत्री ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications