बर्ड फ्लू के लिए नई दवा होगी अधिक प्रभावी
इस दवा को 'टी-705' नाम दिया गया है। 'युनीवर्सिटी ऑफ विस्कॉनस्नि-मैडीसिन' (युडब्ल्यू-एम) के अध्ययनकर्ता योशिहिरो कावाओका के मुताबिक यह दवा संक्रमण के कई दिन बाद भी प्रभावी हो सकती है।
कावाओका कहते हैं, "एच5एन1 वायरस बहुत रोगजनक है और अकेली टेमीफ्लू दवा सभी पशुओं की रक्षा नहीं कर सकती है। यह नई दवा संक्रमण के तीन दिन बाद भी अधिक असरकारी होती है।"
चूहों पर किए गए इस अध्ययन में पाया गया कि यह दवा बर्ड फ्लू को तेजी से फैलाने वाले एच5एन1 वायरस पर अधिक प्रभावी है। वैज्ञानिकों को डर है कि एच5एन1 वायरस का संक्रमण इस घातक बीमारी को एक वैश्विक महामारी का रूप दे सकता है।
यह दवा मौसमी फ्लू और अधिक खतरनाक एच1एन1 वायरस पर भी प्रभावकारी है। इस दवा का जापान में मानवों में होने वाले मौसमी जुकाम पर भी परीक्षण हो चुका है।
युडब्ल्यू-एम की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि जिन टीकों में प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने के लिए निष्क्रिय या कमजोर वायरसों का उपयोग किया जाता है, उनका फ्लू के इलाज में प्राथमिकता से इस्तेमाल किया जाता है लेकिन इन्हें तैयार करने और बड़े पैमाने पर बनाने में महीनों का समय लगता है।
'प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज' (पीएनएएस) में इस अध्ययन को प्रकाशित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications