अमेठी पहुंचे राहुल गांधी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि कांग्रेस महासचिव मंगलवार दोपहर करीब 12.30 बजे विमान से रायबरेली के फुर्सतगंज हवाई अड्डे पहुंचे और यहां से सड़क मार्ग द्वारा अमेठी के अतिथि गृह के लिए रवाना हुए।
सूत्रों के मुताबिक राहुल वहां स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। उसके बाद वह अमेठी स्थित गांधी अस्पताल जाकर वहां 'राजीव गांधी स्वास्थ्य बीमा योजना' का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वह अस्पताल में मरीजों से भी मुलाकात करेंगे।
सिंह ने कांग्रेस महासचिव के दौरे को गैर राजनीतिक बताते हुए कहा कि इस दौरे में राहुल 'स्वयं सहायता समूह' की महिलाओं से मिलकर उनकी प्रगति की जानकारी लेंगे।
राहुल अपने संसदीय क्षेत्र के विकास कार्यो का जायजा लेंगे। वह बुधवार शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
इंडो-एशयिन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications