कोपेनहेगन में भारत ने अच्छा किया: रमेश (लीड-1)
रमेश मंगलवार को राज्यसभा में कोपेनहेगन सम्मेलन के नतीजे पर बयान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समझौते से राष्ट्रीय संप्रभुता को कोई ठेस नहीं पहुंची है।
उन्होंने दोहराया कि सम्मेलन के दौरान विकसित और विकासशील देशों के बीच हुआ समझौता कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस समझौते को लेकर सभी प्रमुख राष्ट्रों ने अपनी सहमति जताई है।
रमेश ने कहा कि सम्मेलन दौरान 'बेसिक' देशों, ब्राजील,दक्षिण अफ्रीका, भारत और चीन के बीच नजदीकी तालमेल का होना भी एक उपलब्धि रही।
उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन पर दिसम्बर, 2010 में अगला सम्मेलन मेक्सिको की राजधनी मेक्सिको सिटी में होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications