रिलायंस ने कृष्णा बेसिन में और गैस खोजी
कंपनी ने मंगलवार को इस सफलता की जानकारी देते हुए कहा कि ब्लॉक में कंपनी की हिस्सेदारी 90 प्रतिशत है। बाकी 10 प्रतिशत हिस्सेदारी ब्रिटेन स्थित हार्डी तेल और गैस कंपनी की है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बयान में कहा कि गहरे पानी में स्थित केजी-डीडब्ल्यूएन-3002/1 तट से 45 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में स्थित है।
दोनों कंपनियों ने मई में केजी बेसिन में दो गैस अन्य भंडारों की खोज की थी। ब्लॉक डी-3 में 95 खरब क्यूबिक फीट और डी-9 में 108 खरब क्यूबिक फीट गैस का भंडार मिला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications