हिमाचल में बस खाई में गिरी, 5 मरे (लीड-1)
दुर्घटना चण्डीगढ़ से 90 किलोमीटर दूर बिलासपुर जिले के गरहा मोरा गांव में हुई। बिलासपुर जिले के पुलिस अधीक्षक कुलदीप शर्मा ने बताया कि दुर्घटना बस के ब्रेक फेल हो जाने के कारण हुई। यह दुर्घटना सुबह 4 बजे के करीब हुई थी।
यह बस नई दिल्ली से मनाली जा रही थी और इसमें अधिकांश नवविवाहित युगल सवार थे। तीन मृतकों की पहचान गुजरात के फिरदोस, जयपुर की मीनाक्षी गुप्ता और सूरत के भी. विक्टर के रूप में की गई है।
घायलों में से 31 लोगों को पंजाब के आनंदपुर साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं तीन लोगों के गंभीर हालत को देखते हुए चण्डीगढ़ भेजा गया है।
पुलिस और अन्य राहत एजेंसियों के पहुंचने से पहले स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य किया। शुरुआत में अंधेरे और कुहरे के कारण बचाव कार्य में बाधा आई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications