पेशावर आत्मघाती हमला : 3 मरे, कई घायल (लीड-2)
समाचार चैनल 'जियो टीवी' के अनुसार आत्मघाती हमलावर ने सद्दार इलाके में स्थित प्रेस क्लब के बाहर खुद को उड़ा लिया, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है।
विस्फोट की वजह से प्रेस क्लब की इमारत को भी काफी नुकसान पहुंचा है। 'जियो टीवी' के अनुसार घायलों में कई पत्रकार भी शामिल हैं।
सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। घायलों को समीप के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications