भूमिगत ट्रेन में दो हज़ार यात्री फंसे

भूमिगत ट्रेन में दो हज़ार यात्री फंसे

ब्रिटेन में भारी बर्फ़बारी के बीच भूमिगत रेलवे सेवा की पाँच यूरोस्टार ट्रेनों में आई ख़राबी से दो हज़ार से अधिक यात्रियों को रात सुरंग के अंदर गुज़ारनी पड़ी है.

सभी यात्रियों को सुरक्षित निकल लिया गया है.

यूरोस्टार के प्रवक्ता के अनुसार ख़राब होने वाली सभी ट्रनें लंदन और पेरिस के बीच चलती हैं.

प्रवक्ता का कहना था कि ट्रेन में ख़राबी की वजह सुरंग और उसके बाहर तापमान में बड़ा अंतर होना है. ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बर्फ़बारी के कारण बाहरी तापमान शून्य से भी नीचे चला गया है.

दो ट्रनों के यात्रियों को सुरंग से बाहर निकाला जा चुका है जबकि अन्य दो ट्रनों को शटल ट्रेन की मदद से बाहर निकाल लिया गया है.

मौसम विभाग का कहना है कि स्कॉटलैंड और दक्षिण-पूर्व और पूर्वोत्तर इंग्लैंड में तापमान के और नीचे जाने की संभावना है.

यात्रा न करने की सलाह

यूरोस्टार की सेवा को दोपहर तक रद्द कर दिया है, लेकिन यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि जब तक बहुत ज़रूरी नहीं हो यात्रा करने से परहेज करें.

भारी बर्फ़बारी की वजह से ब्रिटेन के अनेक हिस्सों में यातायात बाधित हुई हैं, स्कूल को बंद करना पड़ा है और कई स्थानों पर बिजली की आपूर्ति बंद रोक दी गई है.

ट्रेन सेवा में आई बाधा की वजह से अनेक मुसाफ़िर सुरंग की दोनों छोर पर स्थित स्टेशनों पर जमा हैं.

सुरंग में फँसने वाले एक यात्री ली गोडफ़्री का कहना है, "हमारी ट्रेन सुरंग के अंदर ख़राब हो गई और हमें कई घंटों तक सुरंग के अंदर रहना पड़ा."

ब्रिटेन में हो रही बर्फ़बारी के बीच गाड़ी चलाना घातक माना जा रहा है. संभावना जताई जा रही है कि बर्फ़बारी के साथ-साथ बारिश और ओले भी पड़ सकते हैं.

पूर्वी इंग्लैंड में पाँच सेंटीमीटर और केंट कोस्ट में 20 सेंटीमीटर बर्फ़बारी की संभावना जताई गई है.

बीबीसी के मौसम संवाददाता का कहना है कि शनिवार को देश का अधिकतर भागों में दिन सूखा, चमकीला और ठंडा होगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+