नए समय पर 4 जनवरी से खुलेंगे शेयर बाजार

एशियाई निवेशकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से बुधवार को एनएसई ने कारोबार का समय बढ़ाते हुए मार्केट के खुलने का समय सुबह 9 बजे निर्धारित कर दिया। उसी के तुरंत बाद बीएसई ने भी खुलने के समय में परिवर्तन कर 9 बजे कर दिया।
दोनों जगह 18 दिसंबर से नई समय सारणी लागू होनी थी, लेकिन शुक्रवार को हुए एक साझा फैसले में कहा गया कि नई टाइमिंग्स नए कारोबारी सत्र में 4 जनवरी से लागू किया जाएगा। हालांकि सेबी अभी भी नए समय को लेकर बीएसई और एनएसई के प्रशासन से बातचीत करेगा।












Click it and Unblock the Notifications