लोगों को रुला रही है प्याज की कीमत?

Onion
नई दिल्ली। ऐसे में जबकि देश में प्याज का प्रचूर भंडार उपलब्ध है और इसके उत्पादन में भी कोई कमी नहीं आई है, इसकी आसमान छूती कीमत लोगों को रुला रही है। इसके क्या कारण हैं।

राजधानी दिल्ली के खुदरा बाजार में प्याज के दाम 30 रुपए प्रति किलो के आस पास पहुंच गई है। यहां तक की देश के अन्य प्रमुख शहरों में प्याज की कीमत इससे भी अधिक है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने सोमवार को कहा, " प्याज के कम उत्पादन की आशंकाओं की वजह से ऐसा हो सकता है।"

उन्होंने कहा, " मानसून में देरी और इस वर्ष कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण बुवाई में देरी की वजह से कृषि उत्पादों में कमी की आशंका से ऐसा हो सकता है।"

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मुरली मनोहर जोशी के सवाल का उत्तर देते हुए शर्मा ने कहा, " महाराष्ट्र में भी प्याज की फसल की बुवाई में देरी हो गई है।" उन्होंने कहा कि वहां प्याज की फसल के उत्पादन और भंडारण में कोई कमी नहीं हुई है। हमारे पास पार्याप्त भंडार है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+