हक्कानी को नहीं मारेगा पाकिस्तान

अमेरिकी समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' के अनुसार हक्कानी के लड़ाके अफगानिस्तान में अमेरिकी सुरक्षा बलों के लिए सबसे अधिक चुनौती साबित हो रहे हैं।
अमेरिका इसी वजह से पाकिस्तान से हक्कानी के खात्मे की मांग करता है। हक्कानी लंबे वक्त तक पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए महत्वपूर्ण रहा है। पाकिस्तान में हक्कानी का सुरिक्षत ठिकाना उत्तरी वजीरिस्तान है।
ड्रोन हमले
अमेरिका ने कहा था कि यदि पाकिस्तानी हक्कानी के खात्मे के उसके सुझाव को नहीं स्वीकार करता है तो पाकिस्तान में ड्रोन हमले तेज कर दिए जाएंगे। अमेरिका का कहना है कि क्वेटा में तालिबान के शीर्ष आंतंकवादी डेरा डाले हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि तालिबान के खात्मे की मांग सबसे पहले वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारियों ने की थी। इसके बाद राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी अपने भाषण में इस मांग को दोहराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications