बग़दाद धमाकों में चार की मौत

Iraq Blast
इराक़ की राजधानी बग़दाद में हुए सीरियल बम विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है जबकि 14 अन्य घायल हो गए हैं. पुलिस का कहना है कि यह बम विस्फोट भारी सुरक्षा वाले इलाक़े ग्रीन ज़ोन के बाहर हुए हैं. अभी तक कुल तीन धमाकों की ख़बरें मिली हैं.

अधिकारियों का कहना है कि पिछले दिनों शहर में हिंसक घटनाओं में तेज़ी आई है. एक सप्ताह पहले हुए कई कार-बम धमाकों में कम से कम 127 लोग मारे गए थे. आधिकारियों का कहना है कि चरमपंथी संगठन अल-क़ायदा आगामी मार्च में होने वाले चुनाव से पहले देश में अस्थिरता पैदा करना चाहती है.

एक बम विस्फोट ईरानी दूतावास के बाहर हुआ जबकि दूसरा विदेश मंत्रालय के बाहर. अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि तीसरा बम विस्फोट किस जगह हुआ. इराक़ी सरकारी आंकड़ो से पता चलता है कि पिछले 18 महीनों में हिंसक घटनाओं में आम तौर पर कमी आई है.

फिर भी अक्तूबर में हुए बम हमलों में कम से कम 155 लोगों की मृत्यु हो गई थी और सैंकड़ों लोग घायल हो गए थे. उसके बाद से कई और बम धमाके भी हुए जिनमें पिछले सप्ताह होने वाला घातक हमला भी शामिल है.

संवाददाताओं का कहना है बड़े हमलों के आलावा विद्रोही बाज़ारों, मस्जिदों और स्कोलों को निशाना बनाते हैं और छोटे-मोटे हमले करते रहते हैं.इराक़ में मार्च के आगामी चुनाव के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+