काबुल में शक्तिशाली विस्फोट (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विस्फोट वजीर अकबर खान इलाके में स्थित हीटाल होटल के समीप हुआ। पुलिस अधिकारी अब्दुल मतीन ने कहा कि विस्फोट एक वाहन में हुआ था। उन्होंने कहा कि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह आत्मघाती हमला था।
एक निजी चैनल 'टोलो टीवी' ने कहा कि विस्फोट में कम से कम 10 लोग घायल हो गए। समााचर चैनल के अनुसार विस्फोट पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद जिया महसूद के आवास के समीप हुआ था।
वीडियो फुटेज में एक वाहन को आग की लपटों से घिरे दिखाया गया। विस्फोट स्थल से पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों को घायलों को एंबुलैंस तक पहुंचाते दिखाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications