इंदौर में स्वाइन फ्लू के 4 नए मामले
महात्मा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय के डा.संजय दीक्षित ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया है कि 11 दिसम्बर को छह संदिग्ध मरीजों के नमूने जांच के लिए जबलपुर भेजे गए थे जिनमें से दो के नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव और चार की पाजिटिव आई हैं।
उन्होंने आगे बताया है कि पिछले एक पखवाड़े में कुल 43 संदिग्ध मरीज पाए गए हैं जिनमें से छह के नमूनों की रिपोर्ट पोजिटिव आई है। इन सभी का तीन अस्पतालों में इलाज जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications