प्रवीण महाजन की हालत में कोई सुधार नहीं
महाजन को मस्तिष्काघात के बाद शुक्रवार की देर शाम जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिर में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें रात लगभग 10.30 बजे अस्पताल ले जाया गया था।
अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा, "रविवार को उनका एक दूसरा सीटी स्कैन किया गया। उसमें कोई सुधार नहीं दिखाई दिया था। दूसरा सीटी स्कैन शुक्रवार को भर्ती के बाद किए गए सीटी स्कैन जैसा ही था।"
प्रवक्ता ने कहा कि महाजन के तंत्रिका तंत्र की स्थिति में भी कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है।
प्रवीण को नासिक केंद्रीय कारागार से पेरोल पर रिहा किया गया था। नियमानुसार उन्हें शनिवार को जेल वापस जाना था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications