नैतिकता से जुड़ा है जलवायु परिवर्तन का मुद्दा: राहुल बोस
बोस अंतर्राष्ट्रीय स्वयं सेवी संगठन 'ऑक्सफेम इंडिया' के ब्रांड एम्बेस्डर भी हैं। वह कहते हैं, "जलवायु परिवर्तन पर होने वाली बहस के आवश्यक मुद्दे नैतिकता और न्याय हैं। यदि लोगों का एक समूह एक मकान की 90 प्रतिशत क्षति के लिए जिम्मेदार है तो उसे यकीनन मकान की मरम्मत में आने वाले खर्च का 90 प्रतिशत हिस्सा उन्हें ही देना चाहिए।"
उन्होंने एक वक्तव्य में कहा है, "अब विकासशील देशों के पास इस रुख से हटने का समय नहीं है, एक ऐसा रुख जिसे क्योटो संधि में अच्छी तरह से व्यक्त किया गया है। भारतीय नेताओं को यह याद रखना चाहिए कि भविष्य की पीढ़ियां उन्हें करीब से देख रही हैं।"
बोस के अलावा, डेनमार्क की मॉडल हेलेना क्रिस्टेंसेन और ब्रितानी अभिनेत्री हेलेन बैक्सेंडेल भी अपना विरोध दर्ज कराने के लिए कोपेनहेगन पहुंची हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications