वर्ष का अंतिम सप्ताह राजगीर में गुजारेंगे नीतीश
मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मुख्यमंत्री राजगीर में ही क्रिसमस मनाएंगे। अधिकारी के अनुसार मुख्यमंत्री राजगीर में रहेंगे, वहां के प्रसिद्ध गर्म कुंड में स्नान करेंगे तथा वहीं से सरकार भी चलाएंगे। उन्होंने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो राजगीर में ही मंत्रिमंडल की बैठक भी होगी।
नालंदा जिले के राजगीर से मुख्यमंत्री 31 दिसम्बर को लौट आएंगे क्योंकि उनका मानना है कि एक जनवरी को अगर वे वहां रहेंगे तो पर्यटकों का नया साल खराब हो जाएगा। राजगीर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री के साथ कुछ निजी मित्र और लोग ही रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष ठंड के मौसम में भी मुख्यमंत्री ने 'विकास यात्रा' प्रारंभ की थी और उन्होंने गांवों में रात गुजारी थी। इसी यात्रा के दौरान मंत्रिमंडल की बैठक भी गांव में ही हुई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications