राजस्थान में सभी पंचायतों में राजीव गांधी सूचना सेवा केंद्र खोले जाएंगे
मेघवाल सोमवार को जोधपुर के लूणी एवं मण्डोर पंचायत समिति प्रांगण में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
उन्होंने इस अवसर पर 26 लाख रूपये की लागत से बनने वाले केन्द्र के लिए शिलान्यास पट्टी का अनावरण किया। सांसद ब्रदीराम जाखड़, जिला प्रमुख अमिता चौधरी, विधायक मलखानसिंह विश्नोई, डेयरी के अध्यक्ष रामलाल विश्नोई, प्रधान शैलाराम सारण, पूर्व विधायक भंवर बलाई सहित पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
जिला प्रभारी मंत्री ने लूणी पंचायत समिति में कहा कि इसी वर्ष दो अक्टूबर को नागौर में हुए पंचायती राज स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंचायत समितियों में राजीव गांधी सेवा केन्द्र की स्थापना करने का निर्णय लिया और राज्य में इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है। ये केन्द्र नाबार्ड के सहयोग से बनाए जा रहे है। इसमें कांफ्रेंस हॉल, डाटा सेन्टर, वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा, कम्प्युटरीकृत व्यवस्थाएं होगी। जिसमें ग्रामीणों को एकल खिड़की की समस्त सुविधाएं मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications