राजीव गांधी सेवा केन्द्र से आम आदमी देश दुनिया से जुड़ेगा : शर्मा
प्रभारी मंत्री सोमवार को अलवर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के मुख्यालयों पर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने थानागाजी, उमरैण, राजगढ़, रैणी, लक्ष्मणगढ़ व कठूमर में राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन निर्माण की आधारशिला रखीं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि राजीव गांधी का सपना था कि हिन्दुस्तान के प्रत्येक ग्राम व ढाणी को कम्प्यूटर से जोड़ा जाए। उस वक्त आम जनता को कम्प्यूटर के बारे में कम जानकारी थी लेकिन आज हिन्दुस्तान में कम्प्यूटर के क्षेत्र में क्रान्ति आ गई है।
उन्होंने कहा कि भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र प्रारम्भ होने के बाद प्रत्येक ग्राम पंचायत अपनी पंचायत समिति मुख्यालय, प्रान्त व देश से जुड़ जायेगा। राजीव गांधी सेवा केन्द्र के माध्यम से आम आदमी को देश दुनिया में तरक्की व परिवर्तनों की जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इन सेवा केन्द्रों के माध्यम से आम आदमी अपने गॉव के विकास कार्य व जमीन संबंधी रिकार्ड़ की जानकारी प्राप्त कर सकेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने आम आदमी की तरक्की के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं लेकिन उसकी जानकारी के अभाव में वे उसका लाभ नहीं ले पाते हैं। संचार साधनों के माध्यम से वे उन योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications